रैणी न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी मीना ने फीता काटकर किया शुभारंभ
रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
अलवर के रैणी न्यायालय परिसर मे गर्मी के मौसम को ध्यान मे रखते हुए आमजन के हित मे सकारात्मक पहल करते हुए रैणी रैणी-राजगढ अभिभाषक मंडल अध्यक्ष मनीष यादव ने गुरुवार को एक वाटर कूलर भेट किया।
मिडिया को एडवोकेट सुभाष चन्द शर्मा ने बताया कि 03 अप्रैल 2025 को अभिभाषक मंडल राजगढ़ रैणी अध्यक्ष मनीष यादव द्वारा रैणी न्यायालय को वाटर कूलर भेट किया इसका शुभारंभ स्थानीय न्यायिक मजिस्ट्रेट रैणी शिवानी मीणा ने किया।
इस अवसर पर मनीष यादव , सचिव धर्मेंद्र गुरु , सुभाष चंद्र शर्मा , देवेंद्र शर्मा , नरेश , देवराज , सत्येंद्र सेदावत , प्रदीप दीक्षित , आशीष विजय , कोर्ट रीडर मनोहर लाल मीना , जितेन्द्र योगी सहित कई एडवोकेट भाई एवं कोर्ट के समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
मिडिया को यह सारी जानकारी कोर्ट रीडर मनोहर लाल मीना के द्वारा एवं एडवोकेट सुभाष चन्द शर्मा के द्वारा दी गई है।












