November 6, 2026 5:13 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

एक बिहारी का सूरत में अंगदान

रिपोर्ट अनमोल कुमार

सूरत। 46 वर्षीय क्रेन चालक पुण्य श्लोक चमनलाल प्रताप यादव के मृत्यु के पश्चात सूरत (गुजरात) के आशुतोष अस्पताल में ब्रेनडेथ घोषित किया गया तथा उनके परिवार ने साहस दिखाकर मृतक के हृदय, किडनी,लीवर कॉर्निया का दान कर छ: पीड़िता की जिंदगी में खुशहाली लाने का काम किया है। आज मृतक का शव पटना एयरपोर्ट पर उतरा जिसे दधीचि देहदान समिति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर एम्बुलेंस से भागलपुर के भवनगामा पैतृक गांव भेजा गया। साथ में भाई विनोद कुमार यादव एवं पत्नी और परिवार साथ में रहें। समिति के महामंत्री पद्मश्री बिमल जैन ने सूरत की सुप्रसिद्ध डोनेट लाइफ के संस्थापक निलेश मंडेवाला और उनकी टीम को साधुवाद दिया। आज डोनेट लाइफ अंगदान के क्षेत्र में देश की अग्रणी संस्थानों में से एक है जिनके द्वारा अभी तक 526 किडनी,228 लीवर, 55 हृदय, 52 लंग्स जो पेनक्रिया, 6 हाथ, 1 इंटेस्टाइन तथा 417 कार्निया का दान दुर्घटना से मृतक हुए लोगों को कराया तथा 1191 पीड़ित लोगों की जिंदगी में खुशहाली लाने का काम किया है। दधीचि देहदान समिति बिहार के स्वास्थ्य मंत्री, श्री मंगल पांडे, बिहार सरकार से अनुरोध करती है कि पीड़ित मानवता को समर्पित इस अभियान को गति प्रदान करने में अपना योगदान दें।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण