November 6, 2026 5:13 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

खोहरा के युवाओं ने चलाया श्री प्रयागदास वाटिका में महा वृक्षारोपण अभियान और 751 पेड़ लगाए ।

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के लक्ष्मणगढ उपखण्ड
क्षेत्र के खोहरा मलावली पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित प्रयागदास हनुमान मंदिर आश्रम पर श्री प्रयागदास श्रम सेवामंडल के पर्यावरण प्रेमी सदस्यों ने एक पेड़ प्रयागदास वाटिका के नाम महा वृक्षारोपण के तहत पेड़ लगाएं।
श्री प्रयागदास श्रम सेवामंडल के सदस्यों ने बताया कि श्रम सेवा मंडल ने प्रयागदास आश्रम पर श्री प्रयागदास वाटिका बनाने का संकल्प लिया था इसी संकल्प के तहत सप्त दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया गया इसमें751 पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं।
मंदिर महन्त बाबा श्री गोविन्द भारती जी के हाथों पेड़ लगाकर शुरू की गई। 251 छायादार पेड़ लगाए गए जिनमें मोल श्री , अशोका इत्यादि के पेड़ लगाए गए। श्री प्रयागदास वाटिका पहाड़ी पर फूल लगाने के लिए फूलों के पेड़ और 501 हैज के पेड़ और संपूर्ण वाटिका में गार्डन घास रोपित की गई।
धार्मिक पूजन में काम आने वाले बेलपत्र,अशोका , आंवले,केला इत्यादि के भी पेड़ लगाए गए! ये जानकारी बाबा श्री गोविन्द भारती ने दी|

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal