November 6, 2026 4:36 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे दरभंगा के दिवेश दर्शन, नया रोमांटिक गाना “तू ही तो मेरी आरजू है” हुआ रिलीज

रिपोर्ट अनमोल कुमार

दरभंगा जिले के मनिगाछी प्रखंड के सखवार गांव के प्रतिभाशाली गायक, संगीतकार और गीतकार दिवेश दर्शन इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सुरीली आवाज से धमाल मचा रहे हैं। दिवेश काशी कांत मंडल के पुत्र और प्रयाग मंडल के भतीजे हैं। हाल ही में उनका नया रोमांटिक गाना “तू ही तो मेरी आरजू है” स्क्रीन प्लस यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।यह गाना आगामी हिंदी फिल्म “मेरून – एक रिश्ता प्यार का” का हिस्सा है। यह फिल्म कल यानी 7 अप्रैल को चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है साथ ही 25 अप्रैल से स्क्रीनप्लीक्स नामक ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा।इस फिल्म का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च भजन सम्राट अनूप जलोटा के कर-कमलों से मुंबई के होटल सहारा स्टार में किया गया था। फिल्म के निर्देशक हैं देवेंद्र कुमार सुपेकर, निर्माता दिलेन्द्र सोनी, और सह-निर्माता शंकर भाई वाली, आशीष ठक्कर, उत्पल पटेल और बसंत मेहता हैं।फिल्म में जयेश पाठक, धीरेंद्र सिंह, विक्रम बाबू, असलम वाडकर और नीलेश्वरी राज शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।”तू ही तो मेरी आरजू है” एक भावनात्मक और रोमांटिक गीत है, जिसमें दिवेश दर्शन की दिल को छू जाने वाली आवाज श्रोताओं को एक अलग ही दुनिया में ले जाती है। इस गीत को लिखा है सुबीर सिन्हा ने और संगीत दिया है करण बारगे ने। इसकी बोल, संगीत रचना और मेलोडी इतनी आकर्षक है कि यह सीधे दिलों को छू जाती है।”मेरून – एक रिश्ता प्यार का” एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो प्रेम और रिश्तों की गहराइयों को उजागर करती है। इस फिल्म में कई दमदार गाने हैं, लेकिन “तू ही तो मेरी आरजू है” पहले ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण