November 6, 2026 4:36 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कैबिनेट मंत्री ने किया थांदला में नवनिर्मित नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण

झाबुआ थांदला माणक लाल जैन

झाबुआ 06 अप्रैल, 2025 थांदला में नवनिर्मित नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय भवन (लागत राशि रुपये 795.82 लाख) का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने विधिवत फीता काट कर किया।

कार्यक्रम स्थल पर कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया का स्वागत सांस्कृतिक नृत्य के के माध्यम से किया गया। नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय भवन की सजावट को देख कर कैबिनेट मंत्री मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंचासीन अतिथियों में विधायक थांदला वीरसिंह भूरिया , जनप्रतिनिधि भानू भूरिया , प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा कलसिंह भाबर ,अध्यक्ष, नगर परिषद लक्ष्मी पणदा , संगीता सोनी , गौरव खण्डेलवाल, बंटी डामोर रहें । कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य शासन अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सुविधा प्रदान करने के लिए आधुनिकतम तकनीकों का उपयोग कर रही हैं। इसी उद्देश्य से नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय को तकनीक से लैस कर बनाया गया हैं। प्रशासन को तकनीकी रूप से सक्षम बनाए जाने के लिए ही आधुनिक भवनों का निर्माण किया जा रहा।ग्रामीणजनों तक सुविधा पहुंचाने के लिए तहसील कार्यालय एक महत्वपूर्ण कड़ी होता हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में राजस्व संबंधी प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए साइबर तहसील की भी शुरुआत की गई हैं। साथ ही तकनीकी सहयोग ले कर फाइलों के जल्द निपटारे के लिए ई ऑफिस की शुरुआत भी सेवा प्रदायगी को कम से कम समय में सुनिश्चित करेगी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जैन द्वारा मंचासीन अतिथियों को अवगत कराया गया कि संयुक्त तहसील कार्यालय भवन लागत 795.82 लाख से निर्मित है इसमें तीन कोर्ट रुम एवं सायबर रेकॉर्ड रुम है ,साथ ही भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण हैं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी एल कुर्वे ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जैन, एस डी ओ पी रविन्द्र राठी थांदला , तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण