November 6, 2026 3:21 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

एमएसएमई (MSME) भारत सरकार के संयुक्त सचिव एवं खादी उत्कृष्टता केंद्र केवीआईसी दिल्ली की प्रमुख का खादी मॉल, पटना में आगमन

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। एमएसएमई (MSME) भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री विपुल गोयल एवं खादी उत्कृष्टता केंद्र, केवीआईसी दिल्ली की प्रमुख श्रीमती सुनंदा दावर का आज खादी मॉल, पटना में स्वागत किया गया। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग आयोग, पटना के सहायक निदेशक डॉ. सिसीर कुमार भुयाँ, खादी मॉल प्रबंधक श्री रमेश चौधरी, अब्बास अज़मत रिज़वी, सुभाष कुमार, सुमित, विनय कुमार, प्रियंका समेत कई कर्मचारीगण उपस्थित रहे।श्री गोयल ने खादी मॉल का विस्तृत अवलोकन करते हुए बिहार की खादी परंपरा की सराहना की। उन्होंने खादी उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार और शिल्पकारों की भागीदारी को उल्लेखनीय बताते हुए इसे ‘ग्लोबल ब्रांड’ के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।वहीं, खादी उत्कृष्टता केंद्र, केवीआईसी दिल्ली की प्रमुख श्रीमती सुनंदा दावर ने बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, पटना द्वारा खादी के विस्तार और विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए खादी को युवा पीढ़ी से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर विचार साझा किया कि पारंपरिक पृष्ठभूमि को जीवंत रखते हुए खादी को आधुनिक स्वरूप प्रदान करना आवश्यक है। श्रीमती दावर ने खादी मॉल, पटना की साज-सज्जा एवं रख-रखाव की सराहना करते हुए कहा कि, ‘मॉल का प्रत्येक कोना विशिष्ट प्रतीत होता है, जहां उत्पादों के माध्यम से बिहार के वस्त्र उद्योग, खाद्य उद्योग एवं हस्तशिल्प उद्योग की विविधता का अनुभव किया जा सकता है।’ खादी मॉल, पटना में अतिथियों के आगमन से स्थानीय खादी उद्यमियों एवं मॉल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण