November 6, 2026 2:49 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

परिवहन विभाग ने 14 ई-रिक्शाओं के काटे चालान, 4 ई-रिक्शाओं को किया बंद

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। ई-रिक्शा के विरुद्ध परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त अभियान बुधवार को भी जारी रहा। एआरटीओ एवं यातायात पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ई-रिक्शा अभियान के अंतर्गत 14 ई-रिक्शाओं के चालान किए गए तथा चार ई- रिक्शाओ को थाने में बंद किया गया। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन-प्रवर्तन बागपत राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से ई-रिक्शा व ऑटो के विरुद्ध चल रहे अभियान के अंतर्गत अभी तक सैकड़ो ई- रिक्शाओ के चालान काटे गए हैं और काफी ई-रिक्शाओं को थाने में बंद किया गया है। कहा कि वह नियम विरुद्ध तरीके से चल रही ई- रिक्शाओ को बर्दाश्त नहीं करेंगे और सरकार के नियमो के अंतर्गत उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। बताया कि उनका यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन-प्रवर्तन बागपत राघवेंद्र सिंह ने ई- रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा संचालन हेतु नियमों की जानकारी भी दी और उनसे नियमों का पालन करने की बात कही।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal