झाबुआ पेटलावद माणक लाल जैन
एक शाम नाकोड़ा भैरव के नाम विराट भजन संध्या भी होगी आयोजित
झाबुआ – मध्य प्रदेश की धर्म नगरी पेटलावद में श्री नाकोडा पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट मेवा नगर पेटलावद के तत्वाधान में श्री नाकोड़ा भैरव के आदेश अनुसार गुरु नवरत्न कृपापात्र युवा हृदय सम्राट जिन शासन हितचिंतक परम पूज्य आचार्य देव श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वर महाराज के 53 वें जन्म उत्सव पर कई धार्मिक आयोजन आयोजित होंगे। उसी क्रम में चेत्र सुदी पूर्णिमा, शनिवार 12 अप्रैल 2025 को दादा के दरबार में महा आरती प्रातः 7 बजे होगी। बाद सुबह 7:30 बजे श्री नाकोड़ा भैरव जी को छप्पन भोग अर्पण किया जाएगा। सुबह 8:30 बजे भव्यतिभव्य रथ यात्रा दादा के दरबार से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण होते हुए खुशबू पैलेस थांदला रोड पर समाप्त होगी। बाद दोपहर 12 बजे श्री नाकोड़ा भैरव महाहवन-महापूजन का आयोजन पूजा विधिकारक अमित मेहता अकोदीया मंडी के द्वारा करवाया जाएगा। हवन पश्चात् 108 दीपक से दादा की महा आरती उतारी जाएगी। जिसके बाद शाम 7 बजे से एक शाम नाकोड़ा पार्श्व भैरव के नाम विराट भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा। जिसमें भक्तों को झुमानें आ रहे हैं विपीन पोरवाल बेंगलूरू से साथ ही विशेष प्रस्तुति देने आ रहे है कमलेश भाई पटेल बड़ौदा से। आयोजन का संचालन परम गुरु भक्त राजेश कांठेड़ नलखेड़ा करेगे। सम्पूर्ण आयोजन का स्थल खुशबू गार्डन थांदला रोड पेटलावद रहेगा। इस अवसर पर श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव तीर्थ ट्रस्ट मंडल मेवानगर पेटलावद एवं सकल जैन समाज पेटलावद ने समस्त जिले व प्रदेश वासियों से अपील की है की आप अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनावे।












