November 6, 2026 1:54 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्ष्ता में जनपदस्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक संपन्न

जिलाधिकारी ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के उपरान्त सम्बंधित अधिकारियों को स्थाई एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के प्रति संवेदनशील है । श्री दीपक मीणा शासन की मंशा के अनुरुप समृद्ध व्यापार एवं सुखी व्यापारी की संकल्पना की अवधारणा के क्रियान्वयान हेतु दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्ष्ता में जनपदस्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न ।जिलाधिकारी दीपक मीणा ने व्यापार बंधु की बैठक में जिले के व्यापारियों की समस्याओं का संज्ञान लिया। व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के प्रति संवेदनशील है तथा समस्याओं से संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि व्यापारियों के सम्मुख आने वाली समस्याओं के निस्तारण में कोई कोताही न बरती जाए। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को व्यापार बंधु की निरंतर बैठक किये जाने के निर्देश दिये गये एवं जिलाधिकारी की ओर से आश्वस्त किया गया कि जिला गाजियाबाद में व्यापार को सुगम बनाने व व्यापारियों की समस्या का त्वरित समाधान करने हेतु प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जायेगा। व्यापार बंधु की बैठक का संचालन राज्य कर विभाग के श्री चन्द्र कांत भूषण, उपायुक्तं (प्रशासन) राज्य कर गाजियाबाद द्वारा किया गया। व्यापारी संगठनों द्वारा आज की बैठक में छोट-छोटे उद्योग लगाये जाने की प्रक्रिया को सुगमता से लागू करवाने, सिद्वार्थ विहार में आवास-विकास द्वारा आबंटित क्षेत्र में दुकानों की संख्या में वृद्धि होने के कारण उक्त क्षेत्र में सुलभ शौचालय व पेयजल के प्याऊ आदि लगवाने की व्यवस्था किये जाने, डासना गेट बाजार में पार्किंग की समस्या के निराकरण, नया गंज तिराहे पर रोड के ऊपर अस्थायी कूड़े के ढेर से बाजार की सड़क के अवरुद्ध होने आदि समस्याएं रखी गयीं। उक्त बैठक के समापन में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागो को निर्देशित किया गया कि व्यापारियों द्वारा बैठक में उठायी गयी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुन कर निस्तारण कढ़ाई से करना सुनिश्चित करें। बैठक में श्री जियाउद्दीन अहमद, ए०सी०पी० ट्रैफिक, गाजियाबाद, श्रीमति सुजाता सिंह (वि) अनुण्शा०) रेंज-ए गाजियाबाद, श्री चन्द्र कान्त भूषण, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर गाजियाबाद, व्यापारी नेता अशोक भारती, प्रीतमलाल, केसरी मिश्र, प्रशांत सरैया सहित विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, गाजियाबाद प्राधिकरण, खाद्य सुरक्षा के अधिकारीगण एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण