November 6, 2026 1:54 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ, कंकडबाग पटना ने किया

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना । रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग ने टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के एन.एस.एस. और एन.सी.सी. विंग के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में एन.सी.सी. के कैडेट्स, एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने 52 यूनिट रक्त दान किया।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. उपेंद्र प्रसाद सिंह, इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ. मुकुंद और प्रोफेसर डॉ. अबू रिजवी ने शिविर के आयोजन में अपना भरपूर सहयोग दिया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष आर.टी.एन. राज किशोर सिंह ने प्रिंसिपल को सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस आयोजन में रोटरी क्लब के अध्यक्ष आर.टी.एन. राज किशोर सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है।उन्होंने कहा कि रक्तदान से मानवता का कल्याण जुड़ा है जो जरूरतमंद रक्त के लिए भटकते हैं,उन्हें इसका लाभ मिलेगा।पी.डी.जी. आर.टी.एन. डॉ. राकेश प्रसाद, पी.पी. आर.टी.एन. डॉ. शंकर नाथ, परियोजना के संयोजक आर.टी.एन. निरंजन कुमार और अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal