November 6, 2026 1:49 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रोमांटिक ड्रामा फिल्म “मेरून – एक रिश्ता प्यार का”

 

 

सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, अब 25 अप्रैल से ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

 

फिल्म की कहानी रिश्तों और प्यार की गहराइयों पर आधारित है

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मेरून – एक रिश्ता प्यार का” एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो प्रेम, रिश्तों और उनके उतार-चढ़ाव को बड़ी खूबसूरती से दर्शाती है। यह फिल्म एक विधवा औरत की कहानी है जो उसके दैनिक जीवन के संघर्षों को सामने लाती है और समाज के एक अनछुए पहलू से दर्शकों को रूबरू कराती है। फिल्म का निर्देशन देवेंद्र कुमार सुपेकर ने किया है, जबकि निर्माता हैं दिलेन्द्र सोनी। सह-निर्माता के रूप में शंकर भाई वारली, आशीष ठक्कर, उत्पल पटेल और बसंत मेहता जुड़े हैं।

फिल्म के प्रमुख कलाकारों में जयेश पाटकर, धीरेंद्र सिंह, विक्रम बाडू, असलम वाडकर और नीलेश्वरी राज शर्मा शामिल हैं।

इस फिल्म का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च मुंबई के होटल सहारा स्टार में भजन सम्राट अनूप जलोटा के कर-कमलों से किया गया था, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि रही।

 

दर्शकों को भावुक कर रहा है “तू ही तो मेरी आरजू है”

 

फिल्म के रोमांटिक गाने “तू ही तो मेरी आरजू है” को दिवेश दर्शन ने अपनी दिल छू लेने वाली आवाज दी है। गीतकार हैं सुबीर सिन्हा और संगीत दिया है करण बारगे ने। इस गाने की खासियत इसकी soulful melody और दिल को छू जाने वाले बोल हैं। इस फिल्म में दिवेश दर्शन के अलावा कार्तिकी बारगे, किशन दुलगच और राजेश अहेर ने भी प्लेबैक किया है।

 

अब 25 अप्रैल से ओटीटी पर भी होगी रिलीज

 

7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब यह फिल्म 25 अप्रैल से स्क्रीनप्लीक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी, जहां दर्शक इसे कभी भी देख सकेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण