November 6, 2026 1:25 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

उद्योग विभाग ने RAMP कार्यक्रम के तहत उद्यमिता विकास कार्यक्रम के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। बिहार में उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए, उद्योग विभाग ने प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (NIESBUD) के साथ उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) प्रशिक्षण के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहल ‘रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग MSME परफॉर्मेंस (RAMP)’ कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य MSME को वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना है।
राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (NIESBUD), राज्य भर के MSME को गैर-आवासीय (तीन दिवसीय) प्रशिक्षण प्रदान करेंगे ।
प्रशिक्षण मॉड्यूल में डिजिटल और वित्तीय साक्षरता, लीन मैन्युफैक्चरिंग प्रथाएं और नेतृत्व विकास जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल होंगे। इन मॉड्यूल का उद्देश्य MSME की दक्षता को बढ़ाना, वित्तीय समावेश सुनिश्चित करना और नेतृत्व कौशल को मजबूत करना है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।
MoU हस्ताक्षर समारोह में श्री नितीश मिश्रा, माननीय उद्योग मंत्री, श्री मिहिर सिंह, अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग , श्री निखिल निप्पणिकार, निदेशक, उद्योग विभाग, श्री शेखर आनंद, निदेशक, तकनीकी विकास और RAMP कार्यक्रम टीम के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया, जिससे MSME क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि वह उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देने और सूक्ष्म और मध्यम उद्यमों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण