November 6, 2026 1:16 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

डाॅ भीमराव अम्बेडकर सम्मान से अनमोल कुमार को नवाजा गया

 

गया। जाने माने सामाजिक संगठन आजाद बेलफेयर सेन्टर के सचिव एवं गया शहर के सुप्रसिध्द डाॅ के के कमर द्वारा आज स्वावलम्बन के सचिव एवं समाजसेवी अनमोल कुमार को समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतीक चिह्न (मोमेन्टो) देकर डाॅ भीमराव अम्बेडकर सम्मान से नवाजा ।
श्री कुमार दलित, शोषण और पीड़ितों के बीच समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सतत कार्यरत रहे हैं। बिहार एवं झारखंड राज्य में झुग्गी झोपड़ियों और स्लम बस्ती में निवास करने वाले लोगों के बीच इन्होंने सहयोग काम किया है। झारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम लिमिटेड के सौजन्य से स्वावलम्बन द्वारा डाॅ भीमराव अम्बेडकर उन्नत ग्राम योजना के अन्तर्गत अनमोल कुमार ने ग्राम सभा से गठित योजना क्रियान्वयन समिति, कपरिया के साथ मिलकर पेयजल सोलर सिस्टम, सिंचाई के लिए सोलर बोरिंग, सोलर स्ट़ीट लाईट, पी सी सी पथ का निर्माण कराया। इसके साथ ही अनुसूचित जाति के जीविकोपार्जन हेतु विविध योजनाओं को भी संचालित किया। इस अवसर पर इन्हें अंग वस्त्र भी दिया गया‌
सनद रहे कि आजाद बेलफेयर सेन्टर द्वारा भी ईद मिलन समारोह का आयोजन कर स्लम बस्ती के लोगों के बीच उपयोगी बस्तुओं का वितरण कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इसी तरह होली मिलन समारोह के दौरान भी आजाद बेलफेयर सेन्टर द्वारा सफाईकर्मियों को सम्मानित कर उन्हें उपहार दिया गया जो सराहनीय कदम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण