November 6, 2026 12:23 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

*धनबाद में पत्रकार पर हमला, जेजेए ने की सख्त कार्रवाई की मांग*

 

*भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला बताया*

 

धनबाद: कांग्रेस के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है. लोहे के रॉड और हेलमेट से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया. कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर भी जिला के कार्यकारी अध्यक्ष के पुत्र और भाई ने रॉड से हमला कर दिया. उनके कैमरे तोड़ दिये. पत्रकार पर हमले से पत्रकार संघ आक्रोशित हो गया. इसके बाद धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रसीद रजा और पार्टी के एक अन्य गुट के बीच जमकर मारपीट हुई. रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेसियों ने घंटों जामकर बवाल काटा. देखते ही देखते रणधीर वर्मा चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.

कवरेज करने के दौरान पत्रकार पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. कैमरा को तोड़ दिये गये. इसमें एक मीडियाकर्मी घायल हो गया. कार्यकारी अध्यक्ष के गुर्गे यहीं नहीं रुके. फिर से रणधीर वर्मा चौक पर दूसरे गुट से मारपीट करने लगे. लगातार हमला करते रहे. हेलमेट से भी एक-दूसरे पर हमला बोला.

पत्रकार पर हुए हमले से पत्रकार संघ झारखंड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णा नंद भारती, प्रदेश महासचिव अभय लाभ, प्रदेश उपाध्यक्ष निरभ किशोर, प्रदेश संगठन सचिव मनोज स्वर्णकार सहित धनबाद के पत्रकारों में भारी आक्रोश है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन पत्रकार संघ को दिया है.प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णा नंद भारती ने दूरभाष पर वरीय अधिकारियों से बात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के राष्ट्रीय संस्थापक, अनिल कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल कौशिक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,राजेश वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, अनमोल कुमार, प्रदेश महासचिव, अंकेश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, भोला प्रसाद, प्रदेश सचिव, अजीत कुमार और संजय तिवारी ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे प्रजातंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला बताया। साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार से पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून लागू करने की मांग किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण