November 5, 2026 11:39 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अलसुबह देश भक्ति के नारों से गूंज उठा स्टेशन

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना- प्रेमयूथ फाउंडेशन के शांति दूतों को आरपीएफ इंस्पेक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा एवं चिकित्सा पदाधिकारी प्रभात कुमार ने रविवार की सुबह फतुहा स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर 21 से 25 अप्रैल तक उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में आयोजित शिविर में भाग लेने के लिए रवाना किया। मौके पर प्रेमयूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेमजी ने कहा कि भिन्नता में एकता भारत की पहचान है तो गंगा-यमुनी संस्कृति हमारी शान है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने का सपना राष्ट्रीय युवा योजना के संस्थापक डॉ. एसएन सुब्बा राव उर्फ भाईजी ने देखा था। उसी सपने को साकार करने के लिए फाउंडेशन के लाखों शांति दूत संकल्पित हैं।
जाति, धर्म, रंग, क्षेत्र, भाषा के नाम पर आये दिन कुछ सत्तालोभी समाज को बांटने का षड्यंत्र रच रहे। वैसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। हर इंसान जन्म के समय जैविक और दैविक रूप से समान होता है। जाति और धर्म मानव निर्मित है, व्यक्ति अपनी इच्छा से धर्म बदलता है। भारत मे हर तीन किलोमीटर पर पानी और वाणी बदल जाता है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने की जिम्मेदारी भारत के हर व्यक्ति की है। जात धर्म का झगड़ा झूठा, मानव से क्यों मानव रूठा। वहीं दलनायक अभिषेक सिन्हा ने बताया कि शिविर में पूरे देश से लगभग पांच सौ युवा/युवती भाग ले रहे हैं जो एक दूसरे के रहन सहन, खान पान, संस्कृति सभ्यता से अवगत होंगे। सभी प्रदेश के आये युवा अपने-अपने प्रदेश की लोक कलाओं का भी प्रदर्शन करेंगे साथ ही कुशीनगर का भ्रमण करेंगे। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, राजद नगर अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि डॉ. दयानद प्रसाद, लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक के सचिव शिशुपाल कुमार, कपिल देव प्रसाद, भूषणप्रसाद, गौरव गुप्ता, सुरजीत पांडेय, एसआई राजनीति प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि नीतीश कुमार, प्रधान शिक्षक अनिल कुमार, एएसआई रजुली यादव, देवनंदन प्रसाद संजय कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, सुजीत कुमार, हिमांशु शर्मा, रवि प्रकाश, राउंसी कुमार, सन्नी कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण