November 5, 2026 11:34 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भीषण गर्मी में शीतल जल प्याऊ व्यवस्था अमृत समान है – महेंद्र जैन

भीषण गर्मी में शीतल जल प्याऊ व्यवस्था अमृत समान है – महेंद्र जैन
बुरहानपुर नि.प्र.- भारतीय मूल की एकमात्र मानव सेवी अंतराष्ट्रीय संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजागृति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में बुरहानपुर शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग साड़ी बाज़ार में शीतल जल प्याऊ व्यवस्था का शुभारम्भ जिले के वरिष्ठ समाज सेवी व् जायन्ट्स फेडरेशन यूनिट डायरेक्टर महेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य एवं फेडरेशन अधिकारी डॉ फौजिया सोडावाला के विशेष आतिथ्य एवं संस्था अध्यक्ष जायंट्स डॉ किरण सिंह व जनजाग्रति अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ l
शीतल जल प्याऊ शुभारम्भ अवसर पर महेंद्र जैन ने कहा की इस भीषण गर्मी में चलते हुए राहगीरो को शीतल जल अगर मिल जाता है तो वह अमृत समान है l श्री जैन ने कहा की आने वाले समय में जल की विकराल समस्या को देखते हुए जल के दुरूपयोग पर रोक लगना अति आवश्यक है क्योकि जल है तो कल है ,कल है तो हम सब है l जिले की जनता से विनम्र अनुरोध है आने वाले समय में जल को बचाने में ही हम सभी की समझदारी है, जल जितना लगे उतना ही इस्तमाल करे , जल को व्यर्थ बहने ना दे l कार्यक्रम शुभारम्भ अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शोभा चौधरी , पूर्व अध्यक्ष सुनील सलूजा , रविन्द्र महाजन , सुमेरा अली , आर एस ठाकुर , राकेश श्रीवास्तव , रजनी गट्टानी के साथ साथ अन्य महानुभव भी उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन जायंट्स अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ने किया एवं उपस्थित जनों का आभार कैलाश अग्रवाल ने माना व् उपरोक्त जानकारी इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमेंन सुनील सलुजा ने दी l

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal