November 5, 2026 11:05 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सुरक्षाकर्मियों की पहचान के लिए विशेष उपाय अपनाए जाएं : जूडिशियल कॉउन्सिल

नई दिल्ली :सुरक्षाकर्मियों की पहचान के लिए विशेष उपाय अपनाए जाएं : जूडिशियल कॉउन्सिल

जूडिशियल कॉउन्सिल के अध्यक्ष श्री राजीव अग्निहोत्री ने कहा पहलगाम कश्मीर में हुए कायराना हमले की जितनी निंदा की जाएं, उतनी कम है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने यह हमला किया

फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा घातक आतंकी हमला है ।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ईमेल भेज कर श्री अग्निहोत्री नें लिखा ।

पहलगाम के बैसरन में निर्दोष भारतीयों और विदेशियों की हत्या को बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत है, क्योंकि 26 लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादी सैन्य पोशाक में थे। हाल के वर्षों में जम्मू-कश्मीर में नागरिकों पर यह सबसे बड़ा हमला है। यह मुद्दा बहुत गंभीर प्रकृति का है, आपसे अनुरोध है कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के वह इलाके जहाँ से घुसपेठ संभव है वहां की सुरक्षा बढ़ाई जाए , पुलिस बलों और खुफिया तंत्र को सतर्कता बरतने और इन क्षेत्रों में अधिक कर्मियों को तैनात करने की ज्यादा आवश्यकता है।

इतना ही नहीं सुरक्षाकर्मियों कि पहचान के लिए विशेष उपाय अपनाए जाएं।

श्री संजीव चौहान सदस्य मानवाधिकार जूडिशियल कॉउन्सिल ने कहा

निर्दोष लोगों की हुई मौत बेहद दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व अमानवीय है, सरकार को कठोर कार्रवाई के साथ साथ कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा , न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।

दुःख की इस घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ और आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट खड़ा है। सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाए और सहानुभूति के साथ समस्त परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने हेतु ईश्वर शक्ति प्रदान करे उनके परिजनों को साहस दें।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण