November 5, 2026 10:34 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कश्मीर में हिंदुओं की नृशंस हत्या के विरोध में इस्लामिक आंतकवाद विरोध में कैण्डिल मार्च

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मोकामा ( पटना) । भारत के ही कश्मीर में इस्लामिक आंतकियों ने हिन्दू पर्यटकों से धर्म पूछ कर नृशंस हत्या कर दी, अभी तक 28 लोगों के मृत्यु होने के कारण आक्रोशित मोकामा के नागरिक आग बबूला होकर सड़क पर उतर गये और पूरे शहर में कैण्डिल मार्च निकाला।
कैण्डिल मार्च का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के नेता, नलिनी रंजन उर्फ ललन सिंह, नगर परिषद मोकामा के सभापति नीलेश कुमार, भाजपा नेता, प्रभुदत्त भारती सहित कई युवाओं ने किया। प्रर्दशनकारी पाकिस्तानी आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे, भारत के सपूतों आपका खून बर्बाद नहीं जाएगा। आतंकवाद को जड़ से मिटाएंगे। भारत माता की जय के नारे बुलंद कर रहे थे।

उपस्थिति नेतृत्वकर्ताओ ने कहा कि समस्त हिन्दू समाज आक्रोशित है और इसका पुरजोर विरोध करता है! आज अपनी शक्ति और विरोध दिखाने का समय है, आप सभी हिन्दुओं से आह्वान है हिन्दू चट्टनी एकता का परिचय देते हुए राष्ट्र हित में आगे बढे।
इस अवसर पर सभी ने पहलगाम में मृत पर्यटकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण