November 5, 2026 10:34 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मच्छर भगाने वाले लिक्विड से पांच प्रकार के गंभीर शारीरिक नुक्सान – डाॅ के के कमर

*मच्छर भगाने वाले लिक्विड से पांच प्रकार के गंभीर शारीरिक नुक्सान – डाॅ के के कमर*

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

गया। बरसात और गर्मियों में मच्छर का प्रकोप बेहद बढ़ जाता है। मच्छरों के आतंक बढते ही लोग उससे बचने के लिए आसान तरीका इस्तेमाल करते हैं जो शरीर के सेहत के लिए घातक सिद्ध होता है और गम्भीर बिमारियों को जन्म देता है। गया के सुप्रसिद्ध चिकित्सक, डाॅ के के कमर से हुई एक साक्षात्कार के दौरान ज्ञात हुआ कि मच्छर भगाने वाले लिक्विड से निकलने वाले कैमिकल धीरे धीरे शरीर में पहुँच कर नुकसान पहुंचाता है। सावधान हो जाए! रातभर इसे चलाने वाले को पांच बडे बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है जो सेहत के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि

1. फेफड़ा जनित रोग – लिक्विड से निकलने वाली रासायनिक तत्व प्रलेथज और ट़ासफ्लुथिन अस्थमा, बोंकाइटिस, सांसो की समस्या को जन्म देता है।

2. सर में दर्द / चक्कर आना -सर्वप्रथम सर भारी भारी लगना, तदोपरांत सर दर्द और चक्कर का आना। लिक्विड हवा में घुलकर न्यूरोटाॅक्सिक में परिवर्तन हो जाता है जो काफी नुकसानदायक है।

3. आंख में जलन / एलर्जी – लिक्विड में व्याप्त इरिटेशन के कारण आंखों में पानी आना, खुजली होना आंख के लिए घातक हो सकता है।

4. स्किन ( चर्म रोग) / एलर्जी – लिक्विड से निकलने वाली टाॅक्सन्स स्किन को काफी नुकसान पहुंचाता है जो मनुष्य के अंगों को प्रभावित करता है। स्किन, एलर्जी, रैकेट, खुजली और लाल चकत्ते इसमें शामिल हैं।

5. गर्भवती महिलाओं और बच्चे – लिक्विड से निकलने वाले कैमिकल भ्रूण के विकास में बाधक साबित होता है। बच्चे में सर्दी खांसी के लक्षण और इम्यून क्षमता की कमी होना है।

बचाव –

1. मच्छरदानी का प्रयोग

2. आजवांइन का प्रयोग

3. नीम का पत्ता जलाकर धुंआ करना।

4. लेमन ग्रास और नीम के तेल का छिडकाव।

5. तुलसी का पौधा लगाना आदि।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण