November 5, 2026 10:10 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

 

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

बिहटा ( पटना) । विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम रेफ़रल अस्पताल बिहटा के द्वारा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय राघोपुर, बिहटा। में किया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी,बिहटा नभेश कुमार, विद्यालय प्रधानाध्यापिका कुमारी सबिता ,प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक अमित कुमार, काजल किरण(परिवार नियोजन परामर्शी) एवं बबलु कुमार उपस्थित रहें। नभेश कुमार ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही मच्छरों का आतंक भी काफी बढ़ जाता है। मच्छर मलेर‍िया के अलावा और भी कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकते हैं। ऐसे में इस बीमारी के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्‍य से ही 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है। मलेर‍िया से बचाव के ल‍िए हमें ही जागरुक होना होगा। अमित कुमार ने कहा कि विश्व मलेरिया दिवस 2025 का थीम “मलेरिया हमारे साथ समाप्त होगा: पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनर्जीवन” है। मलेरिया को खत्म करने में सामूहिक कार्रवाई और नवाचार के महत्व को सामने लाता है।

मलेरिया के लक्षणों में बुखार और फ्लू जैसी बीमारी शामिल है, जिसमें ठंड लगना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और थकान शामिल है।

काजल किरण ने बच्चों को बताया कि मलेरिया से लड़ने के लिए इम्‍यून स‍िस्‍टम का मजबूत होना बेहद जरूरी है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में विटामिन C (नींबू, आंवला), आयरन (पालक, चुकंदर), और प्रोटीन (दाल, अंडा) जरूर शामिल करना चाह‍िए। साथ ही राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वच्छता से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण