November 5, 2026 9:41 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्माण हो रहे एक्सप्रेसवे का पुलिया हुआ धराशाई दो मजदूर हुए जख्मी

*भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्माण हो रहे एक्सप्रेसवे का पुलिया हुआ धराशाई दो मजदूर हुए जख्मी*

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

जहानाबाद । बिहार में बीते कुछ समय से लगातार पुल पुलिया गिरने का मामला सामने आ रहा है, ताजा मामला जहानाबाद जिले का है जहां सरकार द्वारा भारत माला प्रोजेक्ट के तहत आमस से जयनगर तक बन रही एक्सप्रेसवे सड़क पर उस समय बड़ा हादसा हो गया ज़ब जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के रतन बीघा गांव के पास बन रही पुलिया धाराशाई हो गई। इस घटना में दो मजदूर गभीर रूप से घायल हो गए, कुछ अन्य मजदूर के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।जिसके लिए राहत और बचाव कार्य जारी है, फिलहाल दोनों घायल मजदूरों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में लापरवाही के साथ-साथ गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है।आज इस पुलिया का ढलाई का कार्य हो रहा था इस दौरान एक एक पुलिया धराशाई हो गया चल रहा था ग्रामीणों नें कहा की इंजीनियरों के द्वारा बिना जांच पड़ताल किए हुए आज ढलाई का कार्य कराया जा रहा था जिसमें कई मजदूर कार्य कर रहे थे ग्रामीणों नें और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताते हुए बताया लापरवाही के कारण यह घटना हुई है।वही घटनास्थल पर पहुंचे ओकारी थानाध्यक्ष ने बताया की दो लोग घायल हुए है जिन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मलवा हटाने का कार्य किया जा रहा है। गौरतलब हो की बिहार के अलग-अलग जिलों में पुलिया गिरने के कई मामले सामने आ चुके हैं बावजूद प्रशासन और सरकार गुणवत्तापूर्ण निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण