November 5, 2026 9:36 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सेंट एंजेल्स ने किया आईआईटी जेईई मेंस में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

सेंट एंजेल्स ने किया आईआईटी जेईई मेंस में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत के प्रतिभाशाली 5 छात्र-छात्राओं अंशुल दीक्षित, नव्या बंसल, पृथ्वी चौहान, आर्यन ढाका व अर्शिया ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आईआईटी जेईई मेंन्स क्वालीफाई करके स्कूल व जनपद का नाम रोशन किया। इस अवसर पर स्कूल कैंपस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल प्रबंधक अजय गोयल व प्रधानाचार्य सनोज चौहान ने आईआईटी जेईई मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मेधावी छात्र अंशुल दीक्षित ने 98.71 परसेंटाइल, नव्या बंसल ने 98.57 परसेंटाइल, पृथ्वी चौहान ने 98.17 परसेंटाइल, आर्यन ढाका ने 95.96 परसेंटाइल व अर्शिया ने 64.05 परसेंटाइल प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया और बताया कि शिक्षकों द्वारा उन्हें आईआईटी कंपटीशन के अनुरूप मार्गदर्शन दिया गया। जिसके फल स्वरुप उन्होंने यह सफलता प्राप्त की। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के संस्कृति कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण कर मेधावी छात्र-छात्राओं का स्वागत अपने ही अंदाज में किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरोही, हर्षिता, खुशी, काव्या, तनिष्का, अविका, अविषा, शांभवी, मदीहा, रिद्धिका, सोनाक्षी, सिफा, भूमिका, आराध्या, तनु, अशफ़ा, कार्तिक, हर्षित, आदि ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर बबलेश, अमन, शिवम, कुलदीप, आशीष, राजीव, अश्विनी, विवेक, अमित, ऋषभ, मनीष, अंकुर, संजीव, हनुराज, प्रदीप, इमरान, सागर, ऋतुराज, सत्येंद्र, सुमन, निधि, ज्योति, शालू, सुमन आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal