November 5, 2026 9:24 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ठीकरिया तालाब में किया श्रमदान

झाबुआ पेटलावद माणक लाल जैन

 

झाबुआ 29 अप्रैल 2025 पेटलावद जनपद की ग्राम पंचायत करड़ावद के ठीकरिया तालाब पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आयोजित जल चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास मध्यप्रदेश शासन सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।
जल चौपाल के इस कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जल स्तर काफी नीचे जाने से पेयजल श्रोत में पानी की कमी हो गई है। पेटलावद क्षेत्र को माही डेम की सौगात स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया के अथक प्रयासों से मिलने के कारण आज पेटलावद में हरियाणा, पंजाब जैसी भरपूर कृषि होने लगी है। क्षेत्र के अनेक पुराने तालाबों से किसान अपनी फसलों की सिंचाई हेतु पानी लेते आ रहे हैं जिस कारण वर्तमान में तालाब में पानी खत्म हो चला है। ऐसी स्थिति में सभी किसानों को इस जल गंगा समर्थन अभियान में तालाबों से काली मिट्टी जन भागीदारी से निकाल कर अपने-अपने खेतों में ले जाएं जिससे उनके खेतों की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी, यूरिया डीएपी जैसी रासायनिक खाद की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने सभी उपस्थित ग्रामीण जनों से अपील करें कि शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान में सभी आगे आए एवं समस्त प्रकार के जल स्रोतों की साफ – सफाई एवं जल संरक्षण के कार्य में भागीदारी निभाएं ताकि वर्तमान जल संकट से आने वाली पीढ़ी को बचाया जा सके। जल चौपाल कार्यक्रम के पश्चात् लगभग 100 बालिकाओं की वृहद् कलश यात्रा ढोल-मांदल के साथ निकाली गई। कलश यात्रा समापन स्थल पर कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा ठीकरिया तालाब गहरीकरण कार्य का भूमि पूजन कर श्रम दान किया गया।
जनप्रतिनिधि रमेश सोलंकी द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनों को अवगत कराया कि शासन के चल रहे जल संरक्षण अभियान में भूजल स्तर को ठीक करने हेतु अपने निजी जलस्रोतों का रिचार्ज एवं खेत तलाब आदि के कार्य करें ताकि जलस्तर में अपेक्षित सुधार हो सके।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद तनुश्री मीणा द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनों से अपील की कि वे शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान में ग्राम पंचायतों द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण के विभिन्न कार्यों में अपनी सहभागिता देकर इस अभियान को सफल बनाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश दीक्षित द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपद क्षेत्र की सभी पंचायत में चल रहे जल संरक्षण संबंधी विभिन्न प्रकार के कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया गया।
जनप्रतिनिधि रमेश सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद तनुश्री मीणा, तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल, संजय कहार एवं सुखराम मोरी तथा कृष्णपाल सिंह एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा ग्रामीणजनों ने श्रमदान कार्यक्रम में भागीदारी की

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण