November 5, 2026 9:24 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

परशुराम ने पृथ्वी से अतातायियों का नाश किया – विजय कुमार सिन्हा

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मोकामा ( पटना) । बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री, विजय कुमार सिन्हा ने आज परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम और जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब जब पृथ्वी पर ऋषि मुनियों और जन समुदायों के उपर अत्याचार और अनाचार बढ़ा हैं, तो भगवान अवतार हुए है, उन्होंने कहा कि जब एक वर्ग द्वारा अत्याचार और अन्याय बढने लगा, तो भगवान बिष्णु छठे स्वरूप परशुराम के रूप में जन्म लिए और धरती को 21 बार अत्याचारियों से मुक्त कराया।
उन्होंने फूलगामा में तीर्थयात्रियों का धर्म पूछकर बेरहमी से हत्या की निंदा करते हुए कहा कि सरकार उन्हें नहीं बख्सेगी । ईट से ईट बजाकर आतंकवादियों के छक्के छुड़ा देगी।
उन्होंने भगवान परशुराम का पूजा अर्चना और आरती करने के बाद बाबा परशुराम सेवा समिति के युवाओं को इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन और विशाल क्लश शोभायात्रा के लिए धन्यवाद दिया। समिति द्वारा निर्मित मंच पर उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया और मंचासीन सहित उपमुख्यमंत्री को फरसा भेट किया। जिसे पकडकर सभी ने जय परशुराम का नारा बुलंद किया। इस अवसर पर नगर परिषद के सभापति नीलेश कुमार, परशुराम सेना के कुमकुम सिंह, धीरज कुमार और अमित सिंह मोलदियार समेत कई युवा गण शामिल थे। सभी परशुराम सेना जोश से भरे हुए थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण