November 5, 2026 8:53 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई कराने पर आक्रोश व्याप्त

 

मप्र के भिंड में पुलिस अधीक्षक ने कुछ पत्रकारों को अपने ऑफिस बुलाया फिर उन्हें चप्पलों से इतना पिटवाया कि उनका पेशाब निकल गया। यही नहीं जब पत्रकारों ने कलेक्टर को शिकायत की तो उनके घर भी पुलिस भिजवा दी। मप्र में हरसम्भव प्रयास है कि यादव समाज के अफसर पदस्थ किये जायें और मुख्यमंत्री के स्वजातीय होने के कारण ऐसे अफसर निरंकुश हैं।
भिंड। यह सब हुआ 1 मई को।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले से लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली एक गंभीर और निंदनीय घटना सामने आई है। जहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पत्रकारों को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने पुलिस के खिलाफ अवैध रेत खनन और वसूली की खबरें प्रकाशित की थीं।
पत्रकारों के साथ में मारपीट करने में भिंड पुलिस अधीक्षक असित यादव, एवं एडिशनल एसपी संजीव पाठक, एवं सी एस पी दीपक तोमर एवं फूप थाना प्रभारी सत्येंद्र राजपूत, एवं ऊमरी थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह, एवं भारौली थाना प्रभारी गिरीश शर्मा , सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर, देहात कोतवाली मुकेश शाक्य, एवं बरौही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया, ए एस आई सत्यवीर सिंह साइबर सेल। इन सभी अधिकारियों की मिलीभगत से पत्रकारों की चप्पलों से जमकर पिटाई की गई।
न्यूज़ 24 एमपी-सीजी के रिपोर्टर धर्मेंद्र ओझा के घर को पुलिस ने रात्रि में 12:00 बजे घेर लिया और रिपोर्टर का मोबाइल छुड़ाकर जो अधिकारियों के खिलाफ सबूत थे वह पूरी तरह से डिलीट कर दिए दिए। एक दलित पत्रकार शशिकांत जाटव को जाति पूछ कर निर्ममता से पीटा।

आज हालात यह है कि भिंड के पत्रकार शहर छोड़ कर भाग गए है।
गौर तलब है कि एसपी असित यादव बालाघाट में RSS प्रचारक सुरेश यादव के साथ पिटाई के मामले में चर्चित रहे है जिसपर उन्हें जिले से हटाया भी गया था।
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एस एन श्याम, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव कुमार जायसवाल, संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष कुमार निशांत, बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार, प्रदेश महासचिव,राजकिशोर सिंह , प्रदेश सचिव,संजय तिवारी,अवधेश कुमार शर्मा और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु कुमार इत्यादि ने इस घटना पर गंभीर आक्रोश व्यक्त करते हुए पत्रकारों की पिटाई के न्यायिक जांच की मांग की है।
इन पत्रकारों ने कहा कि इस घटना में शामिल तमाम पुलिस अधिकारियों को तत्काल में सस्पेंड कर उनके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।रिपोर्ट अनमोल कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण