November 5, 2026 8:53 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग द्वारा आज भारती मध्य विद्यालय, कंकड़बाग में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 11:30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य की जांच हेतु विशेष रूप से बाल रोग विशेषज्ञ रोटेरियन डॉ. मणि भूषण की उपस्थिति रही।

शिविर में बच्चों का हीमोग्लोबिन तथा रक्त समूह जांच हेतु निःशुल्क रक्त नमूने लिए गए। साथ ही उपस्थित छात्रों एवं अभिभावकों को चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर रोटरी के कई प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. राकेश प्रसाद, प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरियन अजीत कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. दीप्ति संजय, रोटेरियन डॉ. शंकर नाथ, रोटेरियन सुधांशु प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन मधु प्रकाश एवं रोटेरियन बलीराम जी प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।

विद्यालय के प्राचार्य श्री अंकेश तथा शिक्षकों ने इस पहल में पूर्ण सहयोग प्रदान किया और आग्रह किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के शिविरों का आयोजन कर सभी छात्रों को इस सुविधा से लाभान्वित किया जाए।

शिविर के आयोजन में रोटेरियन राज किशोर सिंह (अध्यक्ष) और रोटेरियन डॉ. सुजीत (संयोजक) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रोटेरियन राज किशोर सिंह
अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद अर्पित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal