November 5, 2026 8:34 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में जहानाबाद की सलोनी कुमारी बिहार टीम का हिस्सा बनी

*खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में जहानाबाद की सलोनी कुमारी बिहार टीम का हिस्सा बनी*

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

जहानाबाद। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार के पाँच जिलों में 04 मई से प्रारंभ हो चुका है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल आयोजन में बिहार की भारोतोलन (वेटलिफ्टिंग) टीम में जहानाबाद जिले के कई खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जिला अन्य खेलों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

इसी क्रम में जहानाबाद जिला अंतर्गत घोसी प्रखंड की निवासी सलोनी कुमारी ने बिहार रग्बी टीम में स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। वह 07 मई से शुरू हो रही रग्बी प्रतिस्पर्धा में बिहार टीम की ओर से भाग लेंगी।

उल्लेखनीय है कि सलोनी इससे पूर्व भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की रग्बी प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर न केवल जिले, बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित कर चुकी हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में सलोनी कुमारी सहित बिहार रग्बी टीम को जिला प्रशासन, जहानाबाद की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। प्रशासन को आशा है कि खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पदक तालिका में स्थान सुनिश्चित करेंगे।

भारत सरकार के खेल मंत्रालय, बिहार सरकार के खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह आयोजन, राज्य के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को दिशा एवं पहचान देने का सशक्त माध्यम बन रहा है। रिपोर्ट अनमोल कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण