November 5, 2026 8:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

उद्योग विभाग, बिहार में राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग, बिहार की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद सचिवालय की बैठक की गयी। बैठक में 02 करोड़ से अधिक पूँजी निवेश के स्टेज-1 के कुल 19 प्रस्तावों जिसमें संभावित पूँजी निवेश की राशि रू1180.98 करोड़ सन्निहित है को सैद्धांतिक सहमति प्रदान करने के लिए राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की आगामी बैठक में भेजे जाने हेतु अनुशंसा की गई। साथ ही कुल 09 इकाईयों में सन्नहित रु 78.24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की आगामी बैठक में भेजे जाने हेतु अनुशंसा की गई। इसके अतिरिक्त 02 करोड़ तक पूँजी निवेश के, स्टेज-1 के कुल 14 प्रस्ताव जिसमें संभावित पूँजी निवेश की राशि रू 15.21 करोड़ सन्निहित है को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गयी। साथ ही कुल 04 इकाईयों में सन्नहित रु 4.89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में मेसर्स अम्बुजा कंक्रीट नार्थ प्रा० लि0, मेसर्स क्रिसनंदन हेल्थ केयर प्रा० लि०.

मेसर्स सुगना फूड प्रा० लि०, मेसर्स सोनू नैन्सी एग्रो प्रा० लि०, मेसर्स निप्टॉन फूडस एंड फिड्स प्रा०लि० सहित अन्य इकाइयों को अनुशंसा प्रदान की गयी ।

बैठक में श्री मिहिर कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग, निखिल धनराज निप्पाणीकर उद्योग निदेशक उद्योग विभाग, बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड के पदाधिकारी, अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, वाणिज्यकर विभाग के पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारी, उर्जा विभाग के पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। रिपोर्ट अनमोल कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण