November 5, 2026 9:17 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारत की एकता,सुरक्षा और गरिमा हेतु संगठित होकर खड़े हों।

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

हाल ही में पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के विरुद्ध भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” को राष्ट्रहित में एक आवश्यक एवं साहसिक पहल मानते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इसका पूर्ण समर्थन करता है।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ आलोक सिन्हा,प्रदेश महामंत्री ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह,राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 नारायण लाल गुप्ता,राष्टीय महामंत्री प्रो0 गीता भट्टने कहा कि
महासंघ इस अभियान में संलग्न हमारे वीर सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति गहन सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करता है।यह अभियान न केवल पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास है, बल्कि राष्ट्र की प्रतिष्ठा,सुरक्षा और आत्मबल को सुदृढ़ करने की दिशा में एक आवश्यक एवं निर्णायक कदम भी है।महासंघ का यह स्पष्ट मानना है कि आतंक के केंद्र बने ढांचों और उनके संरक्षकों पर की जा रही सैन्य कार्रवाई देश की संप्रभुता और नागरिक सुरक्षा हेतु बहुत आवश्यक है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर की जा रही पाकिस्तानी हिंसा की कड़ी निंदा करता है। यह मानवता और क्षेत्रीय शांति दोनों के लिए एक गंभीर चुनौती है।महासंघ शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है।राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में हम सबको अपने सभी तरह के आपसी भेदभाव और स्वार्थ को छोड़कर अपनी सेना और सुरक्षाबलों के साथ एकजुट होकर खड़ा रहना है।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सभी नागरिकों, शिक्षकों और युवाओं से यह अपील करता है कि सरकार और प्रशासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ पालन करें।किसी भी प्रकार की अफवाह, झूठी खबर या राष्ट्रविरोधी प्रचार से सावधान रहें और उन्हें रोकने में योगदान दें।समाज में समरसता और सद्भाव को भंग करने वाले किसी भी षड्यंत्र को विफल करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।आवश्यकता पड़ने पर सेना, पुलिस और प्रशासन को हरसंभव सहयोग प्रदान करें।संकट के समय रक्तदान,राहत सामग्री एकत्र करना,शरणार्थियों की मदद करना जैसी जिम्मेदारियों में स्वेच्छा से भाग लें।
अपने घर,मोहल्ले और संस्थान में सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन का वातावरण बनाए रखें जिससे किसी भी आपात स्थिति से कुशलतापूर्वक निपटा जा सके।
कहा कि महासंघ शिक्षकों से अपेक्षा करता है कि वे स्वयं के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी अपने राष्ट्रीय कर्तव्य की पालना हेतु तैयार करें।संकट की इस घड़ी में हम सबको संगठित होकर भारत की सुरक्षा,अखंडता और गरिमा के पक्ष में खड़ा रहना है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण