November 5, 2026 9:32 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव बने विजयपाल यादव

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। नगर के मेरठ रोड स्थित यादव महासभा के सचिव राजेंद्र यादव के आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विजयपाल यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का प्रदेश महासचिव बनने पर उनका स्वागत किया गया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ने विजयपाल यादव को समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने, शिक्षा के प्रति जागरूक करने, सदस्यता कार्यों, सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा समाज के व्यक्तियों को साथ लेकर चलने पर उन्हें प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौपी है। इस मौके पर विजयपाल यादव ने उनका आभार व्यक्त करते हुए सभी को साथ लेकर चलने, समाज हित में कार्य करने तथा शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद यादव तथा संचालन राजेंद्र यादव सचिव यादव महासभा ने किया। इस मौके पर एडवोकेट मूलचंद यादव डीजीसी, एडवोकेट विपिन यादव, मुनीष यादव कस्टम इंस्पेक्टर, संजीव यादव, सुखबीर यादव, जगवीर यादव, जगदीश यादव, सुरेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, अनुज यादव, मुकेश यादव प्रधान डोलचा, सरदार सिंह यादव, एडवोकेट सोनू यादव, जगपाल यादव, विजयपाल यादव प्रबंधक फुलेरा कॉलेज, अनिल यादव, प्रमोद प्रकाश शर्मा प्रधानाचार्य पदडा कॉलेज, राष्ट्रदीप यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण