November 5, 2026 9:34 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

झाबुआ जिला अस्पताल में हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज़ डे

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 12 मई 2025 अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज़ डे के उपलक्ष्य में झाबुआ जिला अस्पताल में आज एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग पेशे की सेवा भावना, समर्पण और योगदान को सम्मानित करते हुए विविध आयोजन किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नर्सिंग सेवा की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने मिलकर केक काटा, जिससे आपसी सौहार्द और टीम भावना को बल मिला।
इस अवसर पर अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. बघेल, सिविल सर्जन डॉ. एम. एल. मालवीय, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (RMO) डॉ. सावन चौहान, सर्जन डॉ. चेतन चौहान, अस्पताल प्रबंधक अखिलेश बघेल, स्टीवर्ड श्री सुनील कानूनगो, अस्पताल की मेट्रन सहित समस्त नर्सिंग अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नर्सों के करुणामय और निःस्वार्थ सेवा को स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ बताते हुए उनकी सराहना की। सभी नर्सिंग अधिकारियों को उनके समर्पण के लिए धन्यवाद दिया गया और उन्हें आगे भी इसी भाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण