November 5, 2026 9:26 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मुख्यमंत्री ने गौ तस्करों पर और तेजी से कड़ी कार्रवाई करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने वाराणसी में चल रहीं परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

 

सीएम योगी ने अफसरों से कहा-जनपद में घटित होने वाली घटनाओं पर लें क्विक एक्शन

 

कज्जाकपुरा फ्लाईओवर के कार्यों में रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर कार्यों को पूर्ण कराएं:- मुख्यमंत्री

 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर ध्यान दिए जाने पर रहा मुख्यमंत्री का जोर

 

हर घर जल योजना: जनप्रतिनिधियों को चार-चार गांवों का कराएं निरीक्षण

 

वाराणसी,12 मई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं की प्रगति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। वाराणसी जोन के सीमावर्ती जिलों में गौ तस्करी, खनन आदि गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने गौ तस्करों एवं उनके संपर्क सूत्रों पर और तेजी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए उनके जब्त वाहनों को नियमानुसार नीलामी कराने की बात कही।

 

निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का हर हाल में हो पालन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गतिमान विकास परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं, इसमें किसी भी स्तर परशिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परियोजनाओं के निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को हर हालत में सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया।

 

पीड़ित को मिले न्याय, सुनिश्चित कराएं अधिकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर ध्यान दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने अर्बन नक्सल एवं उनसे जुड़े संगठनों पर सतर्क निगरानी रखने एवं कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी प्रतिदिन जनसुनवाई करते हुए समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें। उन्होंने कहा कि जन्म-मृत्यु आदि प्रमाण पत्रों के लिए किसी को अनावश्यक भटकना न पड़े। निर्धारित अवधि में इसका निस्तारण सुनिश्चित कराएं। लूट, चैन स्नैचिंग आदि की घटनाओं पर पुलिस सख्ती से रोक लगाए।

 

नोडल अधिकारियों से कार्यों की गुणवत्ता की कराएं मॉनिटरिंग

उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करें तथा नामित नोडल अधिकारियों से कार्य के प्रगति एवं गुणवत्ता की मॉनिटरिंग सुनिश्चित कराएं। समीक्षा के दौरान कतिपय परियोजनाओं की प्रगति धीमी पाए जाने पर उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम, यूपीपीसीएल, पीडब्ल्यूडी, जलनिगम शहरी एवं ग्रामीण, सेतु निगम को  कार्य पद्धति ठीक करने और तेजी से गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूरा करने, वरुणा नदी के पुनरोद्धार कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने, कमिश्नरी परिसर में बनने वाले इंटीग्रेटेड मंडलीय कार्यालय के निर्माण कार्य हेतु टेंडर आदि कार्यवाही तेजी से कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निगम, विकास प्राधिकरण को अपने विभागीय कार्य को बेहतर तरीके से करने पर जोर दिया।

 

पेयजलापूर्ति पर विशेष ध्यान का निर्देश

सीएम योगी ने गर्मी के दृष्टिगत जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में समुचित पेयजलापूर्ति सहित साफ सफाई के व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि यातायात व्यवस्था सुगमता से संचालित हो सकें। आमजन को आवागमन में कोई परेशानी न हो, इसके लिए बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, रिक्शा स्टैंड हेतु उपयुक्त स्थल का चयन कर वाहनों को व्यवस्थित किए जाने का निर्देश दिया। सेफ सिटी के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरों का व्यवस्थापन, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन आदि का कार्य किए जाने हेतु भी निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने जनपद में घटित होने वाली घटनाओं पर क्विक एक्शन लिए जाने का निर्देश दिया। कहा कि अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कठोर कार्रवाई करें।

 

हर घर जल योजना: जनप्रतिनिधियों को चार-चार गांवों का कराएं निरीक्षण

मुख्यमंत्री द्वारा कज्जाकपुरा फ्लाईओवर के कार्यों में रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर कार्यों को पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने यूपी आरआरएन भदोही यूनिट को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के बाउंड्रीवाल के कार्यों को हर हाल में जून 2025 तक पूरा करने को निर्देशित किया। हर घर नल से जल योजना अंतर्गत जलनिगम ग्रामीण को जनप्रतिनिधियों के साथ 4-4 गांव का निरीक्षण कराने को निर्देशित किया, ताकि कार्य की गुणवत्ता जांची जा सके तथा रोड कटिंग के कार्य शत-प्रतिशत पूरे किए गए है कि नहीं, इसका भी सत्यापन ही सके। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के दौरान लोकल लोगों के आवागमन में कोई बाधा नहीं आये, इसको सुनिश्चित किया जाये। राजस्व वादों का निस्तारण मेरिट के आधार पर तेजी से कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री द्वारा रामनगर- सूजाबाद क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिये। विकास प्राधिकरण गंजारी में निर्माणाधीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के चारों तरफ टाउनशिप तथा कनेक्टिविटी के कार्यों में तेजी लाकर कार्य कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कों के किनारे स्थित भवनों के नालियों को मेन नाले से जोड़ने हेतु कहा ताकि घरों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने नगर निगम को बरसात से पहले सभी नालों की सफाई  के साथ ही मौके से सिल्ट हटाये जाने का भी निर्देश दिया।

एमएलसी धर्मेन्द्र राय ने ट्रैफिक सिस्टम में सुधार और  वाराणसी की थोक मंडियों को व्यवस्थित कराने का अनुरोध करते हुए सुझाव दिया।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल व एडीजी जोन पीयूष  मोर्डिया ने कानून व्यवस्था की जानकारी दी।।

बैठक में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, डॉ सुनील पटेल, डॉ. अवधेश सिंह, सुशील सिंह, सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण