November 5, 2026 9:34 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सिडबी के “प्रोजेक्ट केयर” के अंतर्गत एक और शानदार पहल – परेव क्लस्टर में मेटल क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

रिपोर्ट अनमोल कुमार

आरा । स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट केयर” के अंतर्गत उद्योग विभाग के उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान (UMSAS) द्वारा परेव, कोइलवर, बिहार में मेटल क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम (तृतीय बैच) की शुरुआत की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास पदाधिकारी (UMSAS) एवं SIDBI टीम की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परंपरागत मेटल क्राफ्ट को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है।

इस तृतीय बैच में 40 प्रशिक्षुओं को मेटल क्राफ्ट की उत्कृष्ट तकनीकों और डिज़ाइनिंग कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर रोजगार के नए अवसर सृजित कर सकें।

UMSAS और SIDBI द्वारा की गई यह पहल स्थानीय हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और कुशल मानव संसाधन विकसित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal