November 5, 2026 9:49 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

देश की शूरवीर कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बोलकर मंत्री विजय शाह ने किया महिला शक्ति देश की जनता और सेना का अपमान: साबिर फिटवेल

झाबुआ माणक लाल जैन *

देश की शूरवीर कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बोलकर मंत्री विजय शाह ने किया महिला शक्ति देश की जनता और सेना का अपमान: *साबिर फिटवेल*

___________________

*मुख्यमंत्री मोहन यादव को तत्काल इस्तीफा लेना चाहिए*

___________________

झाबुआ: भारत की धरती पर शायद कोई ऐसा होगा जो कर्नल सोफिया कुरैशी को नहीं जानता हो, पूरा देश जिस पर आज फक्र कर रहा हो जिसने भारत सरकार के निर्देश पर ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व कर पाकिस्तान पर हमला कर देश को गोरान्वित करने वाली भारतीय सेना की बेटी को आज पूरा देश सलाम कर रहा है ऐसी देश प्रेमी को आज बड बोले , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया जिसने भारत देश के लिए पाकिस्तान पर हमला किया जो राष्ट्र के लिए अपनी जान की परवाह न कर पाकिस्तान पर हमला कर देश का नाम ऊँचा किया ऐसी राष्ट्र प्रेमी को पाकिस्तान की बहन आतंकवादियों की बहन बताया गया है उनकी यह सोच विभाजनकारी सांप्रदायिक को बढ़ावा देना देश की जनता का मनोबल गिराने जैसा घृणित कार्य किया है वही संपूर्ण देश की जनता कर्नल सोफिया के इस हौसले को सलाम कर रही है और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह उन्हें आतंकवादियों की बहन पाकिस्तान की बहन बता रहे हैं

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने कहा की सेना मै जेंडर स्तर पर कोई भेद भाव नही होता है जब पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ पूरा राष्ट्र एकजुट है, भारतीय सेना में शूरवीर सैनिक के रूप में कर्नल सोफिया कुरैशी ने दुश्मन देश के खिलाफ लड़ाई में इतना महत्वपूर्ण योगदान दिया है उनके इस शौर्य से आज संपूर्ण देश उन्हें बधाई दे रहा है और मंत्री विजय शाह द्वारा निम्न स्तरीय असम्मान भाषा का प्रयोग कर यह क्या संदेश देना चाहते हैं प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि आपके मंत्रिमंडल के मंत्री जिन्होंने पूर्व में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर भी मिथ्या आरोप लगाए थे जिस कारण उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर होना पड़ा था आज देश के समस्त जनप्रतिनिधि पक्ष विपक्ष के नेता एक होकर आतंकवाद के खिलाफ एक जुट है देश की जनता कर्नल सोफिया कुरैशी के इस हौसले को सलाम कर रही है और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह उन्हें पाकिस्तान और आतंकवाद की बहन की संज्ञा दे रहे हैं ऐसे मंत्री को सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं उनसे तत्काल इस्तीफा ले लेना चाहिए

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण