November 5, 2026 9:55 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रॉपर्टी डीलर समेत दो को गोलियों से भूना

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मुजफ्फरपुर। जिला स्कूल के
पास मंगलवार की देर शाम चाय दुकान के सामने बाइक सवार दो अपराधियों ने मुशहरी अंचल के राजस्व कार्यालय से जुड़े रहे प्रॉपर्टी डीलर मो. जावेद समेत दो की गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरा व्यक्ति जावेद का सहयोगी मुशहरी के तरौरा गोपालपुर निवासी राजू साह था। घटनास्थल से पुलिस ने सात खोखा और दो पिलेट जब्त किया है। मालीघाट निवासी जावेद रामबाग संस्कृत कॉलेज के पास परिवार के साथ रहता था। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस इसे प्रॉपर्टी डीलिंग में वर्चस्व व जमीन विवाद से जोड़कर देख रही है। SDPO सीमा कुमारी ने बताया कि जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जावेद चार-पांच लोगों के साथ दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जावेद के सीने और पेट में चार और उसके सहयोगी राजू को दो गोलियां लगीं। वारदात कर बदमाश हाथी चौक की ओर निकल भागे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal