November 5, 2026 10:03 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

तहसील राणापुर के 115 और थांदला के 400 सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण संपन्न

झाबुआ माणक लाल जैन

तहसील राणापुर के 115 और थांदला के 400 सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण संपन्न

झाबुआ, 15 मई 2025 सिविल डिफेंस की कंट्रोलर कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण में 14 मई 2025 को तहसील राणापुर के 115 और तहसील थांदला के 400 सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड ने प्रशिक्षण में सिविल डिफेंस व उसकी 12 सेवाओं की जानकारी देते हुए हवाई हमले या आपात स्थिति में सायरन बजाने पर क्या करना है, आग बुझाने, मलवे में दबे घायलों को निकाल कर उन्हें प्रथमों उपचार देकर एंबुलेंस तक ले जाने की इमरजेंसी मैथड की सिखलाई दी गई। उन्हें भूकंप व बाढ़ के दौरान बचाव कार्य करने की जानकारी भी दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद रानापुर की बीएमओ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद थांदला की मेडिकल टीम द्वारा प्रथम उपचार तथा सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में थांदला के एसडीओपी रविंद्र राठी, तहसीलदार राणापुर सुखदेव डावर, थाना प्रभारी, सीएमओ नगर पालिका, पुलिस व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तरूण जैन व थांदला के नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे। प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण को काफी उपयोगी बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal