November 5, 2026 10:03 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

श्री नाकोड़ा भैरव भव्य भक्ति संध्या का हुआ आयोजन

 

श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव के आदेश अनुसार शेतानमल- तेजमल कुमट परिवार के द्वारा दामोदर कालोनी मेवानगर पेटलावद में श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति संध्या का भव्य आयोजन रखा गया। जिसमे मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध गायिका हितांशि सोलंकी, पदम मेहता,सचिन मूणत,मिताली गुप्ता, संगीता रामायणी ने श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव को अपने भजनों से रिझाते हुए भक्तो को खूब झुमाया। वही कीर्तिश जैन बनी द्वारा रात्रि अखण्ड ज्योत के लाभार्थी रहे।

श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल ने किया बहुमान

श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति संध्या में पधारे थाना प्रभारी दिनेश शर्मा पेटलावद का झकनावदा श्री भैरव भक्त मंडल झकनावदा, झकनावदा श्रीसंघ एवं श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर उत्कृष्ठ सेवा सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उनके साथियों का भी बहुमान किया। वही झकनावदा भैरव भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने नाकोड़ा दरबार के गादीपति श्री सुमित जी पीपाड़ा को साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टियों सम्पूर्ण आयोजनो में लाभ लेने वाले लाभार्थीयों का बहुमान किया तो वही छप्पन भोग के लाभार्थी अनिरुद्ध महेंद्र अग्रवाल परिवार, छप्पन भोग मनीष कुमट, मितेश कुमट,भैरव भक्ति लाभार्थी शेतानमल कुमट परिवार झकनावदा, प्रभावना लाभार्थी प्रकाश मांडोत, हर्ष मांडोत, ऋषभ श्रेणिक मांडोत, ओमप्रकाश अरोड़ा झकनावदा,शीतल पेय जल लाभार्थी सचिन सेठिया, नवकारसी लाभार्थी नंदकिशोर बैरागी,अखंड ज्योत लाभार्थी कीर्तिश मणिलाल जैन बनी,टेंट डेकोरेशन आयोजक लवेश कुमार मुथा बामनिया,भक्ति लाईव प्रसारण लाभार्थी नमन पालरेचा झकनावदा कृष्णा कुमावत भानगढ़,ढोल नगाड़ा लाभार्थी पंकज पटवा,भैरव दरबार आकर्षक पुष्प श्रृंगार लाभार्थी ऋषभ नाहर राजगढ़,एवं पधारे अतिथियों के लिए स्वादिष्ट भोजन के लाभार्थी पेटलावद मेवानगर कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिरुद्ध अग्रवाल,उपाध्यक्ष मनोज औरा,उपाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष निलेश भंडारी,दीपेश जैन,सचिव अभिषेक गुगलिया,हर्ष पटवा,मीडिया प्रभारी पियूष पटवा,अमर जैन,अर्पित बोकडिया,अमित पीपाड़ा,हेमंत भंडारी आदि का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। वही झकनावदा भैरव भक्त मंडल द्वारा पेटलावद कार्यकारिणी और ट्रस्टीगणों का दुपट्टा पहनाकर अभिवादन किया। बाद पेटलावद महिला मंडल एवं झकनावदा महिला मंडल का भी सम्मान किया गया। वही समस्त गायक, वादक, साउंड लाइव प्रसारण एवं विषेश सहयोगी टीम को झकनावदा भैरव भक्त मंडल द्वारा उत्कृष्ठ सेवा सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया।भक्ति पश्चात श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव देव की 108 दीपक की आरती उतारी। आयोजन का सफल संचालन श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल मेवानगर पेटलावद के ट्रस्टी मनीष कुमट ने किया आभार पंकज पटवा ने माना। उक्त जानकारी श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव कार्यकारिणी मीडिया प्रभारी पियूष पटवा द्वारा दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण