November 5, 2026 10:05 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गई

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 19 मई 2025 कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर नेहा मीना ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत लंबित प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ संतुष्टिपूर्वक बंद कराए। इसके अंतर्गत नॉनअटेंडेंट वाले अधिकारियों को नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा धरती आबा अंतर्गत विभिन्न विभागों से संबंधित चयनित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत जातिप्रमाण पत्र, समग्र आईडी, प्रोफाइल, स्वामित्व योजना, पीएम किसान ई-केवाईसी, सायबर तहसील आदि की समीक्षा की गई। इसी के साथ ही आधार हेतु स्कूलों में कैम्प लगाए जाने के निर्देश दिए। सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा की और कहा कि ई- ऑफिस के संचालन हेतु जिला अधिकारी ऑनबोर्डिंग कर संचालन कार्य प्रारम्भ करें। कलेक्टर ने राशन वितरण और ई-केवायसी प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। भूमि आवंटन से संबंधित विभिन्न विभागों के प्रकरणों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किये जाने के निर्देश दिए। आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए निर्देश दिए कि बाढ़ एवं आपदा का आकलन कर तुरंत रिस्पॉन्स करे। कही भी कोई भी प्रकरण लंबित ना रहे।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थान्दला तरुण जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रीतिका पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण