November 5, 2026 10:05 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

विद्युत वितरण एक आवश्यक सेवा है, इसका सुचारू रूप से वितरण करना करें सुनिश्चित: जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा

 

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के संविदाकर्मी यूनियन द्वारा 20 मई 2025 को प्रस्तावित प्रदेश व्यापी 72 घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान, विद्युत आपूर्ति कार्य सुचारू से हो, की तैयारियों/व्यवस्थाओं के सम्बंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों, सम्बंधित संविदाकर्मी एजेन्सी, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नगर निगम गाजियाबाद, आईटीआई एवं पॉलीटैक्निक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आहूत हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने विद्युत विभाग की संविदाकर्मी एजेन्सियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे उक्त कार्य बहिष्कार के दौरान अपना बैकअप प्लान पूर्व से ही तैयार रखते हुए अपने वर्कफोर्स की सूची व बैकअप प्लान उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी महोदय ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने स्तर से समस्त कर्मचारी संगठन व अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति को निर्बाध चलती रहे, के लिए समन्वय स्थापित करें। साथ इस ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करें जो कर्मचारियों को हड़ताल करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं या उकसा सकते हैं। उन्होने कहा कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी किसी भी तरह से हड़ताल को बढ़ावा देने सम्बंधित प्रकरण में पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने कहा कि विद्युत वितरण एक आवश्यक सेवा है और इसका सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है। यह केवल घरों और व्यवसायों के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि अस्पतालों, डेटा सेंटर और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे सहित आपातकालीन सेवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी रूप में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखें।
बैठक में मुख्य रूप से जीडीए सचिव श्री राजेश सिंह, मुख्य अभियंता जोन—1 श्री अशोक कुमार, मुख्य अभियंता जोन—2 श्री नरेश भारती, मुख्य अभियंता जोन—3 श्री दीपक अग्रवाल, सभी अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण