November 5, 2026 9:38 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रैणी के झाकड़ा गांव मे एक 11 वर्षीय बालक की हत्या करने के आरोप में एक नाबालिग अपचारी को किया निरूद्ध

*रैणी के झाकड़ा गांव मे एक 11 वर्षीय बालक की हत्या करने के आरोप में एक नाबालिग अपचारी को किया निरूद्ध*

 

 

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

 

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के व

राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव झाकड़ा मे एक ग्यारह वर्ष के बालक की हत्याकांड मामले मे राजगढ

पुलिस ने एक नाबालिग अपचारी को निरुद्ध किया है।

11 वर्षीय बच्चे के अपहरण कर हत्या के मामले में 24 घण्टे में खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।

डीएसपी मनीषा मीना ने बताया कि राजगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है , जहां झाकड़ा मे एक 11 वर्षीय नाबालिग बालक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी इस मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।

डीएसपी मनीषा मीना ने बताया कि 20 मई को झाँकडा निवासी लाखन सिंह ने मामला दर्ज करवाया था कि 11 वर्षीय बेटा सुबह घर से निकला और वापस नहीं लौटा। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने टीम गठित की गई।

गठित टीम ने जांच आसूचना संकलित की। गठित टीम ने तलाश के दौरान गांव की ही पडी एक पुरानी सूनी हवेली में बालक का शव उसके घर से मात्र 100 मीटर दूर एक पुरानी हवेली की पहली मंजिल पर मिला। इस पर मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन , एएसएपी डॉ. प्रियंका रघुवंशी, डॉग स्क्वायड व एमओबी की टीम मौके पर पहुंची। जहां आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

वही गठित टीम ने कार्यवाही के लिए जुट गई। टीम ने कार्यवाही करते हुए एक बाल अपचारी को पकड़ा। जिसने पूछताछ में बताया कि वह बालक को गलत कृत्य की नीयत से ले गया था और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।

मिडिया को यह सारी जानकारी राजगढ डीएसपी मनिषा मीना के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण