November 5, 2026 9:38 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

तेज आंधी और तेज बारिश के कारण सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार पेशी कार्यालय की छत गिरने के कारण उप निरीक्षक श्री वीरेंद्र मिश्रा की असामयिक दुखद मृत्यु

आज दिनांक 25-05-2025 को सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार की पेशी कार्यालय में नियुक्त उप निरीक्षक श्री वीरेंद्र मिश्रा की रात में चली तेज आंधी और तेज बारिश के कारण पेशी कार्यालय की छत गिरने के कारण असामयिक दुखद मृत्यु हो गई है ।

उ0नि0 श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र श्री प्रेम नारायण मिश्रा का जन्म 10.07.1967 को हुआ था । वह मूलरूप से ग्राम व पोस्ट चितभवन थाना इकदिल जिला इटावा के निवासी थे जिनका परिवार वर्तमान में दिल्ली में आवासित है ।

उ0नि0 श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा वर्ष 1987 में आरक्षी के पद पर उ0प्र0 पुलिस में भर्ती हुए थे । जो वर्ष 1987 से अगस्त1990 तक जनपद मुजफ्फरनगर में आरक्षी के पद पर तैनात रहे, अगस्त 1990 से जून 2003 तक जनपद मथुरा में आरक्षी के पद पर तैनात रहे ,जून 2003 से फरवरी 2004 तक जनपद कानपुर नगर में आरक्षी के पद पर तैनात रहे, फरवरी 2004 से नवम्बर 2005 तक जनपद आगरा में आरक्षी के पद पर तैनात रहे तथा नवम्बर 2005 से दिसम्बर 2018 तक जनपद/कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में आरक्षी/मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात रहे ।

उ0नि0 श्री वीरेन्द्र कुमार वर्ष 2019 में गाजियाबाद में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हुए थे जो सितम्बर 2022 में मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए थे जो वर्तमान में सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार कार्यालय में वाचक के पद पर कार्यरत थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण