November 5, 2026 9:17 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रैणी के गढ़ीसवाईराम मे एसडीओ हरकेश मीना के सानिध्य मे रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन

रैणी के गढ़ीसवाईराम मे एसडीओ हरकेश मीना के सानिध्य मे रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन

शिविर मे नाला सफाई , रास्ता खोलो अभियान व अतिक्रमण की आई 11 परिवेदनाऐ

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के
गढ़ीसवाईराम कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रागण मे बुद्धवार सायं 7.30 बजे रैणी एसडीएम हरकेश मीना की मौजूदगी मे रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे उपखण्ड़ स्तरीय सभी अधिकारी कर्मचारियो ने भाग लेकर ग्रामीणो की समस्याए सुन कर निस्तारण का भी भरोसा दिलाया। शिविर प्रभारी हरकेश मीना ने बताया कि रात्रि चौपाल मे नाला सफाई , रास्ता खुलवाने की ,अतिक्रमण से संबंधित कुल 11 परीवेदनाएं आई जिनको संबंधित अधिकारियो को शिघ्र निसतारण के आदेश दिये गये है।
परीवेदनाओं मे पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवल बैरवा तथा शेरू शर्मा ने शिविर प्रभारी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि बस स्टैण्ड़ से पुराना पटवार घर तक नाला सफाई हुए लगभग पन्द्रह वर्ष बीत गये है। गंदगी से नाला अटा पड़ा है। घरो मे वापिस पानी जाने लगा है। गंदगी से मक्खी मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है जिससे बिमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
उधर ग्राम पंचायत के उप सरपंच मानसिंह चौहान ने खेतो पर जा रहे नहर वाले रास्ते मे हो रहे अतिक्रमण को हटवा कर रास्ता खुलवाने की परीवेदना दी जिस पर एसड़ीएम ने त्वरित सुनवाई करते हुए ग्राम विकाश अधिकारी को शिघ्र समस्या निस्तारण करने के आदेश दिये।
इस दौरान सरपंच/प्रशासक भारती बैरवा , रैणी विकास अधिकारी राधेश्याम मीना , विद्युत विभाग के एईएन अकबर सिंह , पीएचईडी के एईएन भरतलाल मीना , बीसीएमओ रामस्वरूप मीना , ग्राम विकास अधिकारी जीतेन्द्र मीना , डा. रमेश मीना , रामसिंह मीना , एएनएम हसना मीना सहित सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा सहयोगनीयो सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण लोग ग्राम वासी मौजूद थे।
मिडिया को यह सारी जानकारी गढ़ीसवाईराम से राजेश राठौड के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण