November 5, 2026 9:13 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पेन्टिंग ठिकेदार की गोली मारकर हत्या

पेन्टिंग ठिकेदार की गोली मारकर हत्या

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नालन्दा। अहले सुबह नूरसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पेंटिंग ठेकेदार सिकंदर प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटना को अंजाम देकर आराम से भाग निकले। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि सिकंदर प्रसाद पेंटिंग ठेकेदार थे और वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व से मथुरापुर गांव के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश सिकंदर प्रसाद को देखते ही उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दिया। जिससे सिकंदर प्रसाद की मौके पर ही मौत होगई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय जयसवाल ,नूरसराय,रहूंई,नालंदा और भागनबीघा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे है। उन्होंने बताया की घटना को आपसी विवाद में अंजाम दिया गया है। फिलहाल एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है मौके से एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal