November 5, 2026 9:03 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

यूआईटी अलवर द्वारा अंबेडकर नगर मे मीना बालिका छात्रावास, अलवर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम

*यूआईटी अलवर द्वारा अंबेडकर नगर मे मीना बालिका छात्रावास, अलवर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आज।01 जून, 2025 को किया जा रहा*

 

*मीणा बालिका होस्टल का शिलान्यास केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव के मुख्यातिथ्य मे होगा*

 

 

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

 

अलवर जिला मुख्यालय पर स्थित अम्बेडकर नगर मे रविवार 01 जून को मीणा बालिका छात्रावास की भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस मीणा बालिका हॉस्टल में बेसमेंट (जिसमें पुस्तकालय, कोचिंग, वोकेशनल कोर्स ट्रेनिंग, सभा/ गोष्ठी इत्यादि सुविधाओं का प्रावधान रखा गया है) एवं ग्राउंड फ्लोर के बाद बनने वाली ऊपर की चार मंजिलों में 80 कमरों सहित सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है . इस बालिका छात्रावास पर करीब 5-6 करोड़ रूपये लागत अनुमानित है जो कि समाज के सहयोग से ही पूरा हो पायेगा।

मीना बालिका छात्रवास निर्माण एवं संचालन समिति , जो कि इस छात्रावास के निर्माण की देख रेख कर रही है , ने बताया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा , कैबिनेट मंत्री कृषि एवं ग्रामीण विकास , राजस्थान सरकार एवं मुख्य अथिति केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव , पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन , भारत सरकार।, अति विशिष्ट अतिथि मुरारीलाल मीणा (माननीय संसद डोसा), संजय शर्मा (माननीय राज्यमंत्री वन एवं पर्यावरण राजस्थान सरकार), भाजपा विधायक प्रत्याशी बन्नाराम मीना , कांति प्रसाद (माननीय विधायक थानागाजी) एवं मांगेलाल मीना (माननीय विधायक राजगढ़ लक्ष्मणगढ़) के साथ मे समाज के भारत सरकार व राज्य सरकार के प्रशानिक अधिकारी एवं गणमान्य पंच पटेल की उपस्थिती मे शिलान्यास किया जाएगा।

विशेषकर मीणा समुदाय की छात्राओं के लिए अलवर में शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण जिसमे मुख्यत: लड़कियों के लिए सुरक्षित आवास और वातावरण की कमी थी, वह दूर हो सकेगी व अभिवाहको को तमाम चिंताओं से मुक्त करके आराम से पढ़ाई पर ध्यान लगा सकेंगी । अलवर जिला मुख्यालय पर गरीब माँ बाप की टैलेंटड बेटियां जो उच्च शिक्षा तो प्राप्त करना चाहती हैं लेकिन सुरक्षित रहवास जिला मुख्यालय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण वे अपनी उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज की नियमित छात्रा के रूप में या ग्रेजुएशन के बाद कम्पीटीसन की तैयारी नहीं कर पाती हैं।

उनके यह छात्रावास लाभकारी होगा। समाज के लोगों को आमंत्रित करने हेतु शहर के विभिन्न मौहल्लों में प्रभात फेरी निकाली गई।जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मिडिया को यह सारी जानकारी प्रोफेसर भागीरथ मीना के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण