November 5, 2026 9:03 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रेणुका रोड स्थित सेंट्रल मोटर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

रेणुका रोड स्थित सेंट्रल मोटर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर हुआ कार्यशाला का आयोजन
बुरहानपुर नि.प्र.- अंतर्राष्टीय तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की कार्ययोजना अनुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड प्रेमदीप सांकला के मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिले के रेणुका रोड स्थित सेंट्रल मोटर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर हुआ कार्यशाला का आयोजन ।
उक्त तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पैरालीगल वोलेनटियर एवं कुटुम्ब न्यायालय परामर्श दाता व वरिष्ठ समाजसेवी महेन्द्र जैन ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस है, इस दिवस पर हम सभी को यह प्रण करना है कि तम्बाकू एवं तम्बाकू से बने पदार्थों जैसे बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, खैनी , गुटका एवं अन्य ऐसे पदार्थ जो नशे के रूप में जीवन को नष्ट करने का कार्य करते हो उनका उपयोग जीवन में किसी भी मानव को नहीं करना चाहिए एवं इसका उपयोग ना हम खुद करेंगे ना हम दूसरों को करने देंगे । उक्त अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को तम्बाकू निषेध दिवस पर शपथ भी ग्रहण करवाई गई ।
उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला श्रम अधिकारी कन्हैयालाल मोरे ने कहा कि आज हम सभी को यह सोचना और समझना होगा कि हम अपने जीवन में ऐसे पदार्थों का सेवन ना करें, जो जीवन को गर्त की ओर ले जाते हो । इस हेतु हम सभी को सोचना और समझना होगा और दूसरों को भी ऐसे पदार्थों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करना होगा । उक्त कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए डा. किरण सिंह ने मेडिकल साइंस के हिसाब से समझाते हुये यह बताया कि तम्बाकू एवं तम्बाकू से बने हुए अन्य प्रकार के पदार्थों का जीवन में सेवन करने के क्या घातक परिणाम होता है, इस बारे में विस्तार पूर्वक बताया ।
उक्त अवसर पर रेणुका रोड स्थित सेंट्रल मोटर के प्रबंधक संतोष मालवीय एवं कान्ति पटेल के साथ-साथ बड़ी संख्या में कंपनी का स्टाफ मौजूद था कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन श्रम निरीक्षक देवेन्द्र सिंह कवासे ने किया एवं आभार सेंट्रल मोटर के प्रबंधक संतोष मालवीय माना ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण