November 5, 2026 8:56 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया

झाबुआ माणक लाल जैन

*कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया*

*मई माह में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर श्री पंकज सिंगाड़िया एवं श्री रविंद्र सिंह डूडवे को“बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ” का प्रमाण पत्र दिया गया*

झाबुआ, 2 जून 2025 मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन कार्यालय परिसर में किया जाना है।
इसी तारतम्य में 01 जून 2025 को रविवार अवकाश होने के कारण 02 जून 2025 को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया।
गायन के पश्चात कलेक्टर ने कलेक्टर कार्यालय के शिकायत शाखा के पंकज सिंगाड़िया एवं शस्त्र शाखा के रविंद्र सिंह डूडवे को मई माह में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर “बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ” का प्रमाण पत्र दिया गया। कलेक्टर ने दोनों कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित सभी कर्मचारियों को इसी प्रकार अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, डिप्टी कलेक्टर एच एस विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग पंकज साँवले एवं अन्य जिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण