November 5, 2026 8:53 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नशा मुक्त भारत अभियान की परीकल्पना को साकार हम सभी के प्रयासों से ही संभव है – समाज सेवी महेन्द्र जैन 

नशा मुक्त भारत अभियान की परीकल्पना को साकार हम सभी के प्रयासों से ही संभव है – समाज सेवी महेन्द्र जैन

बुरहानपुर नि.प्र- 84 लाख योनी के बाद मानव को यह जन्म प्राप्त होता है l जीवन बहुत छोटा है इस जीवन में चाहे गरीब हो माध्यम हो या आमिर हो सभी अपने अपने प्रयासों से कर्मो के हिसाब से अपने फल की प्राप्ति करते है l अक्सर इन्सान विपरित परिस्थितियों में तम्बाकू , बीडी , सिगरेट , शराब , अफीम , गांजा , चरस ,स्मेक जैसे पदर्थो की और आकर्षित होकर जब वह अपने आपको ग्रसित पाता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है l समय है अभी भी की हम अपने जीवन में नशे के किसी भी प्रकार को कोई स्थान ना दे l तभी नशा मुक्त भारत अभियान की परिकल्पना को साकार हम सभी के सहयोग से साकार कर सकते है l इस अवसर पर उपस्थित समस्त छात्रो को नशा न करने के लिए शपथ ग्रहण करवाई गई l उक्त उदगार उत्कृष्ट सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास शिकारपुरा बुरहानपुर में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण जिला प्रशासन बुरहानपुर , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर , जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर , एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ किरण सिंह ने कहा की इन्सान किसी भी वर्ग का हो नशे का दुष्परिणाम सभी के जीवन पर पड़ता है l इसलिए परिवार को संगठित व् एक रखने के लिए नशे जैसी बुरइयो से दूर रहकर ही हम एक सशक्त समाज की स्थापना कर सकते है l आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर छात्रावास अधीक्षक विजय राठोर के साथ साथ बड़ी संख्या में दूर दराज ग्रामो से पढने आये छात्र भी इस अवसर पर उपस्थित थे l

सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र l

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal