November 5, 2026 8:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मसौढ़ी जेल में शराब एवं गांजा का जश्न

*मसौढ़ी जेल में शराब एवं गांजा का जश्न*

 

एस एन श्याम / अनमोल कुमार

 

 

पटना।जहानाबाद जिले से सटे पटना जिला के मसौढ़ी अनुमंडल स्थित उपकारा में बंद कैदियों के द्वारा शराब एवं गांजा पीते हुए एक वायरल वीडियो ने बिहार के राजनीतिक गलियारे और पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मचा दिया है। इस वायरल वीडियो में बिहार सरकार के शराबबंदी की कलई खुल गई है। यह इस बात का पुख्ता सबूत है कि बिहार की जेलों कारा सुधार गृह ना होकर अयासी और मौज मस्ती का अड्डा बन गया है।इस वीडियो में कैदी बैठकर शराब का आनंद ले रहे हैं और गांजा भी पी रहे हैं अब सवाल यह उठता है कि शराब बंदी वाले बिहार में शराब पीना एवं बेचना अपराध है तो सुरक्षा के घेरे में रहने वाले जेल में शराब और गॉंजा कैसे पहुंच रहा है यह जांच का विषय है।मसौढी अनुमंडल मुख्यालय में स्थित उपकारा मसौढी में कैदियों के द्वारा गाजां एवं शराब पीने का वीडियो वायरल होने का बाद पूरे पुलिस महकमा में हलचल मच गई है ।हालांकि इस बात की पुष्टि हम नहीं करते है ।इस वायरल वीडियो का पुष्टि करने के लिए जब जेल के सुपरिंटेंडेंट एवं जेलर से बात करने की बात हुई तो उन लोगों ने कहा की है कब का वीडियो है इससे हम लोगों का कोई वास्ता नहीं है। लेकिन जिस तरह से उपकारा मसौढी में शराब पीते एवं गांजा पीते हुए कैदियों का वीडियो वायरल हो रहा है। यह नियम के अनुचित है। अब सवाल यह उठता है कि जेल में शराब एवं गांजा कैसे पहुंच रहा है ।इसके लिए जेल सुपरिंटेंडेंट एवं जेलर जवाब देह हैं वीडियो कब का है इसका हम पुष्टि नहीं कर रहे हैं ,लेकिन जिस तरह से वीडियो में कहा जा रहा है कि हम लोग उपकारा मसौढी में गांजा पी रहे हैं शराब पी रहे हैं इससे उपकारा मसौढी के जो नियम कानून है उसका पूर्णता उल्लंघन हो रहा है। इसके लिए निश्चित रूप से जेल सुपरिंटेंडेंट एवं जेलर जिम्मेदार है इसकी उच्च स्तरीय जांच अगर हुई तो सही मायने में दूध का दूध पानी का पानी हिसाब सामने आएगा। इस मामले को जेल आईजी ने गंभीरता से लिया है और जांच का आदेश दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण