November 5, 2026 8:40 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर ने ग्राम सजेली मालजीसाथ में हुई भीषण वाहन दुर्घटना की जॉच हेतु जाँच समिति का गठन किया

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 6 जून 2025 कलेक्टर नेहा मीना ने 04 जून 2025 को रात्रि में तहसील मेघनगर के ग्राम सजेली मालजीसाथ हाईवे स्थित रेलवे क्रासिंग फाटक पर निर्माणधीन ब्रिज हेतु चार पहिया वाहनों के आने-जाने हेतु बनाये गये डायवर्शन मार्ग पर भीषण वाहन दुर्घटना की जिम्मेदारी निर्धारित करने एवं लापरवाही करने वाले अधिकारी/कर्मचारी पर संपूर्ण घटना का दायित्व निर्धारण हो सके तथा आगे इस प्रकार की घटना घटित ना हो के लिए विस्तृत जॉच हेतु जाँच समिति का गठन किया गया।
समिति में अध्यक्ष अपर जिला दण्डाधिकारी, जिला झाबुआ जितेन्द्रसिंह चौहान, समिति के सदस्य कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग झाबुआ आरिफ अहमद गौरी, उप पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ कमलेश शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एन.एच.ए.आई. रतलाम संदीप पाटीदार, डिप्टी चीफ इंजिनियर रेल्वे रतलाम डिविजन संजय त्यागी एवं इंचार्ज थाना प्रभारी यातायात झाबुआ श्री आर.सी.भास्करे होंगे।
जाँच समिति उक्त दुर्घटना के कारणो तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो. सुझाव सहित विस्तृत जॉच प्रतिवेदन 10 दिवस में प्रस्तुत करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण