November 5, 2026 8:40 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

681.18 करोड़ की संभावित पूंजी निवेश पर सहमति

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग, बिहार श्री मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद सचिवालय की बैठक की गयी।

बैठक में 02 करोड़ से अधिक पूँजी निवेश के, स्टेज-1 के कुल 04 प्रस्तावों जिसमें संभावित पूँजी निवेश की राशि रू 681.18 करोड़ सन्निहित है को सैद्धांतिक सहमति प्रदान करने के लिए राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की आगामी बैठक में भेजे जाने हेतु अनुशंसा की गई।

इसके अतिरिक्त 02 करोड़ तक पूँजी निवेश के, स्टेज-1 के कुल 02 प्रस्ताव जिसमें संभावित पूँजी निवेश की राशि रू 1.57 करोड़ सन्निहित है को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गयी।

बैठक में मेसर्स एपिक एग्रो प्रॉडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, नारायण एंड मुनेश्वर वेयर हाउसिंग सोल्यूशंस,
जुरापॉली इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड, एम बी एस ए इंडस्ट्री, सुपर माउंटसेंट, हाइब्रिड एग्रो सीड्स प्राइवेट लिमिटेड, विहारा फैशन प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य इकाइयों को अनुशंसा प्रदान की गयी ।

बैठक में अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग, बिहार, श्री मिहिर कुमार सिंह, तकनीकी निदेशक, उद्योग विभाग, श्री शेखर आनंद, बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड के पदाधिकारी, अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, वाणिज्यकर विभाग के पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारी, उर्जा विभाग के पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण